Note Carpet For His Girlfriend: लोग अपने प्यार को पाने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। कोई अपने प्यार को पाने के लिए हर वो काम करने के लिए तैयार रहते हैं जो वो कर सकते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड की खुशी के लिए ऐसा काम करता है, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे।
गर्लफ्रेंड के लिए बिछाया नोटों का कारपेट (Instagram)
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को हेलीकॉप्टर से लेकर आता है और उसे उतारने के लिए नोटों की गड्डी का कारपेट बिछाता है, जिस पर उसकी प्रेमिका एक मॉडल की तरह वॉक करती हुई आती है। ऐसे में एक आम लड़की के लिए काफी सोचने वाली बात है। हो सकता है कि काफी लड़कियां जल-भुन गई हो, कि इस लड़की का बॉयफ्रेंड उसके लिए क्या करता?
गर्लफ्रेंड के लिए बिछाया नोटों का कारपेट
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि वाह लाइफ हो तो ऐसी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा बॉयफ्रेंड सबको मिलना चाहिए। बता दें, इस वीडियो को 'mr.thank.you' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.9 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
