Desi Jugaad Viral Video: सोशल प्लेटफॉर्म पर हर तरीके की खबरें देखने को मिलती रहती है। ऐसे में कुछ तो ऐसी होती है जिसे देखकर इतनी हंसी आती है कि रोके नहीं रुकती है। हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो शेयर की गई है, जो बेहद मजेदार है। देसी जुगाड़ का ये वीडियो बेहद कमाल का है। इस वीडियो में एक मां ने अपनी बच्ची को भागने से रोकने के लिए गजब का दिमाग लगाया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मां अपनी बच्ची को भागने से रोकने के लिए कुर्सी और बच्ची को एक टॉप पहना दिया, जिसके बाद बच्ची कहीं इधर-उधर न भाग सके और फिर उसके हाथ में किताब थमा दी ताकि वो पढ़ाई कर सके। महिला का ये जुगाड़ देखकर लोग उसको सैल्यूट कर रहे हैं और महिला की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
बच्ची को रोकने के लिए कुर्सी पर किया फिट
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इस मां को सैल्यूट है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बेटा अब भाग कर दिखाओ। बता दें, इस वीडियो को 'sigma_sad9' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं।
