SHOCKING ! समुद्र में शख्‍स को सेकेंडों में चबा गई शार्क, रोंगटे कर देने वाला वीडियो देख छूट जाएगा पसीना

Shark Attack Video : इजिप्‍ट के हर्गहाडा शहर के पास लाल सागर के एक रिसॉर्ट में बेहद भयावह घटना हुई। यहां पर समुद्र में डुबकियां लगा रहे शख्‍स पर शार्क ने हमला कर दिया और उसे चबा गई। इस घटना के बाद बचाव‍कर्मियों ने शार्क को पकड़ लिया।

Shark Attack Video : सोशल मीडिया पर आपने जानवरों के जानलेवा अटैक के बहुत से खतरनाक वीडियो देखे होंगे, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है वो काफी डरावना है और विचलित कर देने वाला है। इस वीडियो में रूसी मूल के एक शख्‍स पर शार्क ने उस वक्‍त हमला कर दिया जब वो समुद्र में स्‍वीमिंग कर रहा था। वहीं पर घात लगाए बैठी शार्क (Shark Attack) ने पहले उसके चारों ओर चक्‍कर लगाए और फिर उसके बाद चंद सेकेंडों में उसे चबा गई। जिस समय ये घटना हुई उस वक्‍त शख्‍स की गर्लफ्रेंड भी पास में ही थी और वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी। रूस की समाचार एजेंसी TASS की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, ये घटना अफ्रीकी देश इजिप्‍ट (मिस्र) की है।

पिता ने बयां किया बेटे को खोने का दर्द

जिस 23 वर्षीय रूसी शख्‍स के साथ ये घटना हुई उसका नाम पोपोव वी (Vladimir Popov) था। घटना इजिप्‍ट के हर्गहाडा शहर के पास लाल सागर के एक रिसॉर्ट में हुई। उस वक्‍त वहां पर उस शख्‍स की गर्लफ्रेंड के साथ शख्‍स उसके पिता भी मौजूद थे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पोपोव इजिप्‍ट में रहता था और पर्यटक नहीं था। मृत शख्‍स के पिता ने दर्द बयां करते हुए बताया कि, 'हम आराम करने के लिए समुद्र तट पर गए थे। बेटा पानी डुबकियां लगा रहा था तभी वहां पर शार्क ने उस पर हमला कर दिया। काफी देर तक बेटा छटपटाता रहा, लेकिन सेकेंडों में शार्क पोपोव को खा गई।'

End of Feed