VIDEO: फर्राटा भर रही ट्रेन से नीचे गिरा यात्री, तभी जो हुआ किसी चमत्कार से कम नहीं लगेगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 24, 2025, 07:34 PM IST

UP Viral Video: वायरल हो रहे कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि ट्रेन फर्राटा भर रही है। रेलवे प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ जवान मुस्तैदी के साथ खड़े हैं। इसी बीच ट्रेन के गेट पर खड़े एक यात्री का संतुलन बिगड़ा और नीचे की तरफ गिरने लगा। पलक झपकते ही यात्री नीचे गिरता है।

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश में सीतापुर कैंट रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जो किसी के भी होश उड़ा देगा। वीडियो में देखेंगे फर्राटा भर रही ट्रेन से अचानक एक यात्री नीचे गिर पड़ा। यात्री ट्रेन और पटरियों के बीच में फंस जाता, मगर सेकंड भर में ऐसा कुछ हुआ जो किसी से चमत्कार से कम नहीं लगेगा।

सीतापुर रेलवे स्टेशन का वीडियो

वायरल हो रहे कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि ट्रेन फर्राटा भर रही है। रेलवे प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ जवान मुस्तैदी के साथ खड़े हैं। इसी बीच ट्रेन के गेट पर खड़े एक यात्री का संतुलन बिगड़ा और नीचे की तरफ गिरने लगा। पलक झपकते ही यात्री नीचे गिरता है। आरपीएफ जवान धीरेंद्र कुमार यादव भी अपने साथी के साथ वहीं मौजूद थे। उन्होंने जैसे ही यात्री को नीचे गिरते हुए देखा गोली की रफ्तार से यात्री के करीब पहुंचे और उसे पकड़ लिया।

End of Feed