Rottweiler Dog ने बेटे पर किया हमला तो ढाल बनकर मां ने ऐसे बचाई जान, हिम्‍मत के फैन हो जाएंगे आप, ये रहा Video

Rottweiler Dog Attack Video Viral: वायरल वीडियो आईं प्रतिक्रियाओं में कुछ यूजर्स ने कुत्ते का बचाव किया, तो कुछ ने पालतू जानवरों की सुरक्षा और स्वामित्व की ज़िम्मेदारियों को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की।

Rottweiler Dog Attack Video Viral: रूस के येकातेरिनबर्ग से एक भयानक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला अपने नाबालिग बेटे को खतरनाक रोटविलर कुत्ते के हमले से बचाने के लिए ढाल बनती दिख रही है। इस कोशिश के दौरान उसे कई चोटें भी आईं। येकातेरिनबर्ग की बर्फीली सड़क पर हुई ये दर्दनाक घटना कैमरे में कैद हो गई और आरटी टेलीविजन नेटवर्क द्वारा शेयर की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया।

रोटविलर डॉग से बेटे को बचाती महिला।

इस महिला को बर्फीले मार्ग पर अपने बेटे के ऊपर लेटकर उसकी रक्षा करते हुए देखा जा सकता है, जबकि पालतू रोटविलर, जिसके गले में संभवत: चेन बंधी हुई थी। बच्‍चे को बचाने के दौरान महिला को काफी चोटें भी आईं मगर वो अपने बच्चे को कुत्ते से सुरक्षित रखने पर ध्यान केंद्रित करती रही। ढाल बनकर बच्चे के ऊपर लेटी उसकी मां मदद के लिए पुकारती रही। समाचार आउटलेट के अनुसार, माँ को कई चोटें आईं और एक गंभीर फ्रैक्चर हुआ, जबकि बच्चा शारीरिक रूप से सुरक्षित लग रहा था।

End of Feed