सड़कों पर हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलते हैं, लेकिन हाल में हादसे का जो वीडियो सामने आया, वह देख लोगों की रूह कांप गई। वीडियो में हादसे का नजारा देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक नहीं हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है।
ब्रेकर से टकराने के बाद हवा में जा उछली कार (Instagram/@punepulse)
वीडियो में दिखा हैरान कर देने वाला नजारा
वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर नॉर्मल ट्रैफिक थी। वाहनों की आवाजाही लगी हुई थी। अचानक से एक घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में हैरान कर देने वाला एक नजारा दिखा, जिसमें एक कार उड़ती हुई कैमरे की तरफ आई और दूर कहीं जा गिरी। वीडियो को गौर से देखने पर पता चल रहा है कि कार किसी टक्कर की वजह से नहीं बल्कि सड़क पर बने ब्रेकर पर उछलने से उड़ी थी।
ये भी पढ़ें: अपनी ही शादी में नहीं जा पाया दूल्हा, Indigo संकट में फंसे इस यात्री का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
कंट्रोल से बाहर हो गई थी कार
यह वीडियो रोमानिया की सड़कों की बताई जा रही है। जहां यह हैरतअंगेज हादसा हुआ। इस वायरल वीडियो को लेकर विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं। Euroweeklynews की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे को लेकर बताया गया कि एक 55 साल के ड्राइवर अपनी मर्सिडीज कार चला रहे थे, तभी अचानक उन्हें स्वास्थ्य समस्या हुई और कार कंट्रोल से बाहर हो गई। कार तेज रफ्तार में एक स्पीड ब्रेकर पर चढ़ी और हवा में उछलकर दो गाड़ियों के ऊपर से उड़ते हुए निकल गई।
हादसे में बच गया ड्राइवर, ले जाया गया अस्पताल
शुक्र है कि इस भयानक एक्सीडेंट में कोई जान नहीं गई, लेकिन ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। बचाव दल ने मलबे से ड्राइवर को निकाला, जिन्हें कई जगह फ्रैक्चर हुए थे। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने कन्फर्म किया कि लो ब्लड शुगर की वजह से वे कंट्रोल खो बैठे। ड्राइवर ने अस्पताल में भर्ती होने से मना कर दिया, लेकिन पुलिस ने उनके ड्राइविंग लाइसेंस को 90 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया और 300 यूरो (करीब 27,000 रुपये) का जुर्माना लगाया। मात्र 11 सेकंड का यह वीडियो किसी को भी सांस रोकने पर मजबूर कर सकता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
