Viral Video: लुंगी डांस के बाद लुंगी रॉकेट...अनोखे अंदाज में शख्स ने की आतिशबाजी, देखें धांसू स्वैग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 13, 2023, 11:44 AM IST

Rocket firing Video: इस दुनिया में अनोखे लोगों की कमी नहीं, जो अजीबोगरीब हरकत करके माहौल बनाते हैं। एक शख्स लुंगी में रॉकेट को फंसाकर चला रहा था। शख्स का अंदाज देखकर लोग दंग रह गए और वीडियो वायरल हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स का अनोखा अंदाज
  • लुंगी से छोड़ रहा था रॉकेट
  • स्वैग देखकर दंग रह गए लोग

Today Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें देखकर कई बार आपकी बोलती बंद हो जाएगी। जबकि, कई बार आपको आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वहीं, कुछ मामले तो दिन बनाने वाले होते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसने लोगों को होश उड़ा दिए। क्योंकि, एक शख्स बीच लुंगी में रॉकेट को फंसाकर आतिशबाजी कर रहा था। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Rocket Firing Video

शख्स का धांसू अंदाज, (Photo Credit- Instagram)

'लुंगी डांस' तो आप सबको याद होगा ही। किसी तरह हनी सिंह और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने इस गाने पर धमाल मचाया था। लोगों ने इस गाने को काफी पसंद किए थे। इस वायरल वीडियो (Rocket Viral Video) को देखने के बाद आपको यह गाना एक बार फिर याद जाएगा। क्योंकि, एक शख्स लुंगी से रॉकेट छोड़ रहा था। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं सड़क किनारे एक शख्स मजे से खड़ा है। शख्स ने लुंगी में कुछ रॉकेट फंसा रखे हैं, जबकि कुछ रॉकेट उसके शर्ट की जेब में है। शख्स अनोखे अंदाज में रॉकेट में आग लगाता है और फिर जो धमाल मचता है उसे देखकर यूजर्स दंग रह गए। तो आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

End of Feed