VIDEO: भक्ति और तकनीक का अनोखा संगम, महाकाल की सवारी में 'रोबोट' ने संभाली कमान, भक्ति में लीन होकर किया डांस!

Viral Video: उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य सवारी के दौरान आस्था और आधुनिक तकनीक का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा और भगवा दुपट्टे में सजे रोबोट ने सवारी के दौरान शिव भजनों पर जबरदस्त डांस किया।

Viral Video: धर्मनगरी उज्जैन (Ujjain Video) में बाबा महाकाल की सवारी का अपना एक अलग ही उत्साह और भव्यता होती है। लेकिन, इस बार महाकाल की सवारी में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। भक्ति के इस सागर में जब आधुनिक तकनीक (AI) का संगम हुआ, तो हर कोई देखता ही रह गया। सवारी के दौरान पारंपरिक सफेद कुर्ते और गले में भगवा दुपट्टा (जय श्री महाकाल लिखा गमछा) पहने रोबोट आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। यह रोबोट सिर्फ खड़ा नहीं था, बल्कि महाकाल के भजनों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर बाकायदा थिरक रहा था और हाथ उठाकर हाथ जोड़ रहा था। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

End of Feed