Robot Cooking Viral Video: दुनिया अब ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। अब इतनी टेक्नोलॉजी आ गई है, जिसे देखकर कुछ लोग आश्चर्य से भर जाते हैं। एक समय था, जब लोग एक-दूसरे का काम करते थे और एक-दूसरे की सहायता करते थे। लेकिन आज के समय में साइंस इतना आगे निकल चुका है कि लोग रोबोट से काम कराने लगे हैं। हाल ही में रोबोट का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वह किचन में काम कर रहा है।
बर्तन पीट-पीटकर खाना बनाता रोबोट का वीडियो (फोटो साभार - ट्विटर)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में रोबोट किचन में एक डिश तैयार कर रहा है। इस दौरान वह बर्तन को पीट-पीटकर बना रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि ऐसा रोबोट अगर हमारे घर में आ जाए तो पूरा किचन ही तहस-नहस कर देगा। कुछ लोगों का कहना है कि ये तो पूरे मोहल्ले को बता देगा कि घर में खाना बन रहा है। हालांकि कुछ लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
बर्तन पीट-पीटकर खाना बनाता रोबोट का वीडियो
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि कुकिंग स्टाइल जबरदस्त है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसके लिए हर रोज बर्तन मंगवाने पड़ेंगे। बता दें, इस वीडियो को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 39 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, इसे 1.47 लाख से अधिक लोग लाइक भी कर चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
