Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको शादियों के सैकड़ों वीडियो देखने को मिल जाएंगे। शादियों में दूल्हा और दुल्हन का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। अगर आप कभी किसी दूल्हे की बारात गए होंगे तो आपने देखा होगा कि शादी के दौरान तरह-तरह की रस्में निभाई जाती हैं।आपने देखा होगा कि दूल्हा घोड़े पर बैठकर अपने ससुराल पहुंचता है। कई घोड़े तो बहुत ही मजेदार होते हैं। आपने बारात में दूल्हे को भी डांस करते देखा होगा, लेकिन क्या किसी घोड़े को डांस करते देखा है।
वीडियो देखकर आ जाएगा मजा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा घोड़े पर बारात लेकर अपनी ससुराल की तरफ निकल चुका है। दूल्हे के साथ बाकी बाराती भी ढोल-बाजे के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर के लिए चल पड़े हैं। इसी बीच रास्ते में बहुत ही मजेदार चीज होती है। आप देख सकते हैं कि बारात की खुशी में घोड़ा भी जमकर नाचने लगता है। इस दौरान घोड़े के ऊपर दूल्हा बैठा हुआ होता है। देखें वीडियो-
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @manoj_patel_9605 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। आप देख सकते हैं कि दूल्हे को ले जा रहा घोड़ा इतना ज्यादा खुश होता है कि अपने आगे के पैर उठाकर बहुत ही मजेदार डांस करता है। इस वीडियो में घोड़े का डांस इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है कि इसे अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखकर लोग घोड़े की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, "जानवर से सीखो दोस्ती कैसे निभाई जाती है।"
