Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से जहां पशु-पक्षियों का बुरा हाल है, वहीं इंसानों की जान भी आफत में आ गई है। भारत के कुछ इलाकों में पारा 47 डिग्री के पार चला गया है। इस कारण लोग अपने घरों से निकलने में सकुचाने लगे हैं। ज्यादातर शहरों में दोपहर के समय ऐसा लगता है कि लॉकडाउन लग गया है। गर्मी का आलम यह है कि एक महिला बीच रोड पर ऑमलेट बनाती नजर आ रही है।
वीडियो देखकर सोचने पर हो जाएंगे मजबूर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बीच सड़क पर बैठी है। आप महिला के हाथ में सबसे पहले तेल की बोतल देखेंगे। जैसे आप घर पर ऑमलेट बनाने से पहले पैन में तेल डालते हैं, वैसे ही महिला भी बीच सड़क पर तेल डालती नजर आ रही है। इसके बाद आप महिला के हाथ में दो अंडे देख सकते हैं। यहां तक तो लोगों को समझ नहीं आया कि महिला क्या करने जा रही है। देखें वीडियो-
इसके बाद महिला बहुत ही हैरान करने वाला काम करती नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि महिला अंडों को फोड़कर सड़क पर ही ऑमलेट बनाने लगती है। यह नजारा वाकई में हैरान करने वाला है। हालांकि, आप देख सकते हैं कि प्रॉपर ऑमलेट नहीं बन रहा है। इसके बावजूद लोग कह रहे हैं कि गर्मी बहुत ही ज्यादा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग गर्मी को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को tejalmodi454 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
