वायरल न्यूज़

Viral Video: चीन के होटल में रोबोट ने डिलीवर किया पार्सल, इनफ्लुएंसर का रिएक्शन देख आप भी चकित हो जाएंगे

सोशल मीडिया पर चीन के एक होटल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इनफ्लुएंसर को पार्सल देने के लिए एक रोबोट आता है, जिसका रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।

Image

होटल के कमरे में पार्सल डिलीवरी करने पहुंचा रोबोट (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • चीन के होटल में ठहरा था इनफ्लुएंसर
  • पार्सल करने पहुंचा रोबोट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Robot in China Hotel: दुनिया कितनी आगे निकल चुकी है, इस बात का अंदाजा लगाना भी शायद मुश्किल होता जा रहा है। एडवांस टेक्नोलॉजी ने लोगों को एकदम बदलकर रख दिया है। यही कारण है कि हाईटेक सिटी हो या कोई देश, यहां कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देख इंसान को आश्चर्य ही होता है। कुछ ऐसा ही आश्चर्य आपको इस वीडियो (Viral Video) को देखने पर होने वाला है। जहां आपको कुछ ऐसा दिखेगा, जो शायद अब तक आपने सुना ही होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में भारत का एक इनफ्लुएंसर चीन जाता है और वहां के एक होटल में ठहरता है। इस दौरान उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद उसकी उत्सुकता बढ़ जाता है। दरअसल, उसके कमरे पार्सल डिलीवर करने के लिए कोई इंसान नहीं बल्कि एक रोबोट आता है। इस दौरान उसका दोस्त एक वीडियो बनाता है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

होटल के कमरे में पार्सल डिलीवरी करने पहुंचा रोबोट

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इंडिया में होता तो इसका अपहरण हो जाता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई इसे बोरी में डालकर इंडिया लेते आओ। बता दें, इस वीडियो को श्रीधर मिश्रा नाम के इनफ्लुएंसर ने अपने आईडी 'shridhar.m' से पोस्ट किया है, जिस पर अब तक 1.81 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article