Viral Video of Robbery: इंटरनेट पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसे में इन दिनों एक डकैती का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी सन्न रह जाएंगे। ये वीडियो बिल्कुल एक लाइव चोरी जैसा है, जिसमें आप अच्छे से देख पाएंगे कि आखिर किस प्रकार से चोर आ रहे हैं और शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा।
करोड़ों का सामान उड़ाते हुए लूटेरों का वायरल वीडियो (Image Credit : @louis_raymondis/Twitter)
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में तीन लूटेरे दिखाई देंगे जो दो बाइक से आते हैं। इनमें से दो के पास हथियार भी है, जो शोरूम लूटने के लिए आते हैं। इस दौरान पहले वे शोरूम के गार्ड पर हमला करते हैं और फिर चंद मिनटों में शोरूम से करोड़ों के गहने और लग्जरी वॉच लेकर फरार हो जाते हैं। डकैती का यह सारा नजारा पेरिस का है और यह शोरूम पेरिस के न्याय मंत्रालय के ऑफिस के बगल में है।
करोड़ों का सामान उड़ाते हुए लूटेरों का वायरल वीडियो
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इन लूटेरों के खिलाफ कड़े एक्शन लेने की बात कही तो कईयों मजाक भी उड़ाया। ऐसे में इस वीडियो का लाखों बार देखा जा चुका है और काफी बार रिट्वीट भी किया जा चुका है। इस वीडियो को '@louis_raymondis' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
