ये कोई AI का कमाल नहीं, गंगा जी का ऐसा क्रिस्टल-क्लियर रूप देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन, वीडियो वायरल

Viral Video: हरिद्वार की हरकी पैड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गंगा का पानी इतना पारदर्शी नजर आ रहा है कि 5 फीट नीचे की तलहटी और पत्थर भी साफ दिखाई दे रहे हैं।

Viral Video: धर्मनगरी हरिद्वार की हरकी पैड़ी से सामने आए एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मां गंगा का जल इतना निर्मल, नीला और पारदर्शी दिखाई दे रहा है कि पहली नजर में अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। पानी की सतह से करीब 4 से 5 फीट नीचे नदी की तलहटी, कंकड़ और बिछाए गए चौकोर पत्थर किसी शीशे की तरह आर-पार नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए। कई लोगों ने इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) या एडिटिंग का कमाल बताया, तो कुछ ने इसकी तुलना यूरोप की साफ-सुथरी नदियों से कर डाली। हालांकि, वायरल हो रहा यह वीडियो पूरी तरह से असली है और हरिद्वार की मौजूदा तस्वीर बयां कर रहा है।

viral video

गंगा जी का अद्भुत रूप (तस्वीर साभार-@ConflictM0nitor)

13 नवंबर के आसपास रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घाट के किनारे बहती गंगा की धारा में गजब की स्वच्छता है। वीडियो बनाने वाले शख्स के मुताबिक, हरिद्वार के इतिहास में संभवतः पहली बार गंगाजल इतना अधिक पारदर्शी नजर आ रहा है कि 5 फीट गहराई तक का तल बिना किसी धुंधलेपन के दिखाई दे रहा है। कल-कल बहती नीली धारा के नीचे दिखते पत्थर इस दृश्य को किसी फिल्मी सेट जैसा खूबसूरत बना रहे हैं। इस जादुई बदलाव के पीछे कोई चमत्कार नहीं, बल्कि एक तय प्रशासनिक प्रक्रिया और सख्त सफाई अभियान है। हर साल की तरह इस बार भी हरिद्वार में वार्षिक गंगा बंदी की गई थी। गंगनहर के रखरखाव और सफाई के लिए करीब 18 से 19 दिनों तक गंगा के जल प्रवाह को नियंत्रित कर रोका गया था। पानी कम होने के बाद नदी के तल में जमा भारी मात्रा में गाद, प्लास्टिक, पुराने कपड़े और पूजा सामग्री जैसे कचरे को बाहर निकाला गया। देखें वीडियो...

End of Feed