Viral Post: ऋषिकेश जाने का खर्च देखा तो उड़ गए होश, उसी बजट में विदेश घूम आया युवक

क्या भारत में टूरिज्म इतना महंगा हो गया है कि लोग अब विदेश घूमना ज्यादा किफायती मानने लगे हैं? इसी सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर एक युवक की पोस्ट वायरल हुई, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या भारत में घूमना अब विदेश घूमने से भी महंगा हो गया है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट ने लोगों को इसी सवाल पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। युवक ने बताया कि उसने ऋषिकेश, उत्तराखंड (Rishikesh, Uttarakhand) जाने का प्लान बनाया था, लेकिन खर्च का हिसाब लगाने के बाद उसने अपना फैसला बदल दिया और वह उन्हीं पैसों में विदेश से होकर आ गया।

rishikesh vs sri lanka travel cost viral post

भारत में घूमना पड़ा महंगा, युवक ने विदेश की टिकट कर ली बुक (X/@Paritolkks)

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ युवक का पोस्ट

इस वायरल पोस्ट (Viral Post) को कंटेंट क्रिएटर परित्श शर्मा ने सोशल साइट एक्स पर अपने अकाउंट @Paritolkks से शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके एक दोस्त मुंबई से ऋषिकेश जाने की तैयारी कर रहे थे। जब उन्होंने होटल और ट्रैवल का खर्च देखा तो वे हैरान रह गए। युवक के अनुसार, ऋषिकेश के अच्छे होटलों का किराया एक रात के लिए करीब 9,000 से 15,000 रुपये तक था। इसके अलावा मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट और फिर दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचने का खर्च भी काफी ज्यादा था। सिर्फ आने-जाने की यात्रा पर ही हजारों रुपये खर्च हो रहे थे।

End of Feed