Knowledge Facts: विदा लेते वक्त बोलते हैं BYE, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका फुल फॉर्म

Meaning of Bye: बाय शब्द असल में Goodbye का छोटा रूप है, जो पुराने वाक्य God be with you से बना है। इसका मतलब होता है “भगवान तुम्हारे साथ हो”। समय के साथ यह छोटा होकर आज का Bye बन गया।

Origin of Goodbye: हम रोजमर्रा की जिंदगी में Bye शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका असली मतलब क्या है और यह कहां से आया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इसी बारे बताने वाले हैं। असल में Bye कोई छोटा या आधुनिक शब्द नहीं, बल्कि इसका इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। Bye दरअसल Goodbye का छोटा रूप है। और Goodbye खुद एक पुराने अंग्रेजी वाक्य से बना है, God be with you। इसका मतलब होता है “भगवान तुम्हारे साथ हो”। पुराने समय में खासकर 14वीं से 16वीं शताब्दी के बीच लोग जब एक-दूसरे से विदा लेते थे तो यही वाक्य बोलते थे। यह सिर्फ अलविदा कहने का तरीका नहीं था, बल्कि एक तरह का आशीर्वाद भी था।

meaning of bye

Bye का असली मतलब जानकर चौंक जाएंगे (Photo: iStock)

Goodbye से और छोटा बना Bye

समय के साथ इस वाक्य में बदलाव होता गया। God be with you धीरे-धीरे छोटा होकर God be with ye, फिर Godbwye और बाद में Goodbye बन गया। आगे चलकर Goodbye से और छोटा रूप Bye (history of bye word) बन गया, जो आज हम आम बातचीत में इस्तेमाल करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि God शब्द बाद में Good में बदल गया। इसका कारण यह माना जाता है कि Good day, Good night जैसे अन्य अभिवादनों के साथ यह ज्यादा मेल खाता था, इसलिए लोगों ने इसे आसानी से अपना लिया।

End of Feed