VIDEO: 'How are you Gen Z?' रवि किशन का अंदाज देख झूम उठे छात्र, CM योगी भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

गोरखपुर में बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन का Gen Z के बीच अलग अंदाज देखने को मिला। छात्रों से उन्होंने 'हाउ आर यू, जेन जी Z?' कहकर बातचीत की और उनसे 'हर हर महादेव' के नारे लगवाए। वहीं, 50 हजार टैबलेट वितरण कार्यक्रम में छात्रों की फरमाइश पर अपना फेमस डांस स्टेप करके भी उन्होंने युवाओं का दिल जीत लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान भी मौजूद रहे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगर आप एक्टिव हैं, तो यह मुमकिन नहीं कि आपने रवि किशन के मीम्स न देखे हों। डांस हो, सिंगिंग हो या फिर फिलॉसफी, रवि किशन का हर अंदाज Gen Z को पसंद आता है। उनके डायलॉग्स और उनका खास अंदाज युवाओं की जुबान पर रहते हैं। इसी बीच गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन ने एक बार फिर अपना अलग अंदाज दिखाया है।

ravi kishan news (2)

VIDEO: रवि किशन का Gen Z अवतार देख ठहाके लगाने लगे CM योगी।

दरअसल, गोरखपुर में एक जनसभा के दौरान रवि किशन का अलग ही अंदाज देखने को मिला। छात्रों के बीच पहुंचकर उन्होंने अपने खास अंदाज में पूछा- 'How are you, Gen Z?' रवि किशन का यह अंदाज छात्रों को खूब पसंद आया और देखते ही देखते यह पल कैमरों में कैद हो गया।

End of Feed