Viral Video: फ्लाइट में यात्री को केबिन क्रू ने बांधी राखी, ‘ब्रो-जोन’ वाले मजाक ने जीता लोगों का दिल

रक्षाबंधन के मौके पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक फ्लाइट में केबिन क्रू ने यात्री की कलाई पर राखी बांधी।

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को खास बनाने वाला दिन है। इस दिन लोग एक-दूसरे को राखी बांधकर इस रिश्ते को और मजबूत करते हैं लेकिन इस बार एक फ्लाइट में रक्षाबंधन का ऐसा प्यारा पल देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

Cabin Crew tied rakhi to a passenger viral video

फ्लाइट में यात्री को केबिन क्रू ने बांधी राखी (Instagram/@sudhanshukaushik)

केबिन क्रू ने यात्री को बांधी राखी

दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक केबिन क्रू सदस्य फ्लाइट में बैठे एक यात्री की कलाई पर राखी बांधती नजर आ रही हैं। इस खास पल को यात्री सुधांशु कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @sudhanshukaushik से शेयर किया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

End of Feed