VIDEO: जिम की ताकत आई काम! सड़क पर खड़ी SUV को युवक ने हाथों से उठाकर कर दिया साइड

हाल में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक अपने दोनों हाथों से सड़क किनारे खड़ी SUV को उठाकर साइड कर देता है।

सोशल मीडिया पर हर दिन कई मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल (Video Viral) होते हैं। लेकिन इन दिनों पुणे का एक वीडियो (Video) लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में एक युवक ने ऐसी ताकत दिखाई कि लोग उसे देखकर दंग रह गए। कई लोग मजाक में कह रहे हैं कि जिम में की गई मेहनत आखिरकार असली जिंदगी में काम आ ही गई।

Pune man lifts SUV viral video

युवक ने हाथों से कार उठाई (Instagram/Timesnow_Trending)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

रास्ते में खड़ी थी SUV, युवक ने हाथ से उठाकर किया किनारे

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक SUV सड़क पर इस तरह खड़ी थी कि उसका पिछला हिस्सा बाहर निकला हुआ था। इससे दूसरी गाड़ियों के निकलने में परेशानी हो रही थी। आसपास मौजूद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई तो उस युवक ने जो कुछ भी किया वह देख लोग हारीन रह गए। दरअसल, युवक ने बिना किसी मशीन या दूसरी गाड़ी की मदद लिए SUV के पिछले हिस्से को दोनों हाथों से उठाया और सड़क के किनारे रख दिया। इसके बाद रास्ता साफ हो जाता है।

End of Feed