पोलैंड की महिला ने भारतीय पति की ट्रोलिंग पर नेटिजन्‍स को दिया करारा जवाब, वायरल हो रही पोस्‍ट

Viral Post: गैब्रिएला ने अपने पति के साथ एक लिप-सिंक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस तरह के व्यवहार को अशिष्ट बताया और लोगों से अंतरजातीय या अंतरसांस्कृतिक जोड़ों के बारे में पुरानी धारणाओं से बाहर आने का आग्रह किया।

Viral Post: एक भारतीय शख्‍स से शादी करने वाली पोलिश कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है। इसमें उन्‍होंने उस स्टीरियोटाइप के बारे में बताया जिसे उनको भारत में यात्रा करते समय हमेशा झेलना पड़ता है। इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक पोस्ट में गैब्रिएला जो अक्सर अपने पति हार्दिक वर्मा के साथ अपनी तस्‍वीरें साझा करती हैं, ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि कैसे लोग अक्सर उनके पति को उनके टूर गाइड या ड्राइवर समझ लेते हैं। उन्होंने लिखा, "जब भी हम भारत में किसी नई जगह जाते हैं तो सबसे अजीब पल आता है। दुख की बात है कि अब यह कोई दुर्लभ घटना नहीं रह गई है। लगभग हर दूसरा दुकानदार या ऑटो/टैक्सी चालक यह मान लेता है कि हार्दिक मेरा टूर गाइड है और कभी-कभी तो मेरा ड्राइवर भी। क्यों?"इस धारणा पर सवाल उठाते हुए पोलैंड की इस महिला ने कहा, 'कौन सी लड़की अपने टूर गाइड का हाथ पकड़कर घूमती है और उसके साथ हजारों तस्वीरें लेती है?'

पोलैंड की महिला ने दिया जवाब।

गैब्रिएला ने अपने पति के साथ एक लिप-सिंक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस तरह के व्यवहार को अशिष्ट बताया और लोगों से अंतरजातीय या अंतरसांस्कृतिक जोड़ों के बारे में पुरानी धारणाओं से बाहर आने का आग्रह किया। यह पोस्ट तुरंत वायरल हो गई, सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने उनका समर्थन किया और इसी तरह के अनुभव शेयर किए। अन्य लोगों ने माना कि भारत में क्रॉस-कल्चरल रिलेशनशिप के मामले में अभी भी गहरी जड़ें जमाए हुए पूर्वाग्रह मौजूद हैं।

End of Feed