वायरल न्यूज़

Brain Test: बाज की नजर हैं तभी गणित का 999 नंबर खोज पाओगे, वरना सिर्फ 888 नजर आएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 28, 2025, 07:11 PM IST

Brain Test Challenge: ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 888 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी तस्वीर में एक जगह 999 भी छिपा हुआ है। आज आपको उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है।

Image

दिमाग को धोखा देने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। (Photo/TNN)

Brain Test Challenge: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। मगर इन सबसे इतना यहां दिमाग को धोखा देने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर जाती हैं। सामान्य भाषा में ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन का जाता है। यानी ऐसा कुछ जिसमें जवाब नजर के ठीक सामने ही होता है मगर उसे खोजना उतना ही मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसी ही तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

888 की भीड़ में खोजना है 999

ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 888 नंबर ही लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी तस्वीर में एक जगह 999 भी छिपा हुआ है। आज आपको उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने जवाब तलाश कर लिया तो आपको विजेता मान लिया जाएगा।

हालांकि किसी तरह जवाब नहीं खोज पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी ना हों। आपको यहीं पता चलेगा आखिर 888 की भीड़ में 999 नंबर कहां छिपा हुआ है।

यहां देखें जवाब

Optical Illusion Test

गोल घेरे में देखिए कहां छिपा है जवाब।

देख लिया ना गणित का 999 नंबर ऐसी जगह छिपा हुआ जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article