सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन में एक पुलिसकर्मी एक युवती को उसके पूरे परिवार के सामने ही अपना फोन नंबर लिखकर एक पर्ची थमा देता दिख रहा है। जिससे युवती उस पुलिस वाले की हरकत से असहज हो जाती है और वह तुरंत अपना फोन निकाल कर उस पुलिस वाले को दिखाते हुए अपने साथ हुई घटना के बारे में बताने लगती है। कैमरे के सामने खुद का वीडियो बनता देख वह पुलिसकर्मी तुरंत वहां से सीट छोड़कर फरार हो जाता है।
पुलिसवाले ने लड़की को उसके परिवार के सामने दिया अपना फोन नंबर (X/@gharkekalesh)
लड़की ने वीडियो बनाकर किया अपलोड
वीडियो में आप उस युवती को कैमरे पर यह साफ-साफ कहते सुन सकते हैं कि, "ये पुलिस वाले अंकल हैं, इनका काम लोगों की रक्षा करना है लेकिन इन्होंने बात करने के लिए मुझे अपना फोन नंबर पर्ची पर लिखकर दिया है... मेरी मम्मी यहीं बैठी हैं।" लड़की कैमरे में पुलिस वाले का चेहरा और उसके द्वारा दिए गए नंबर वाली पर्ची को दिखाते हुए इस घटना के बारे में बताते हुए नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें: RCB फैंस को फ्री राइड दे रहा यह ऑटो ड्राइवर, टीम की जर्सी पहनने वालों के लिए ही है यह ऑफर
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है और इस घटना की खूब आलोचना की है। हमने यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 1900 लोगों ने लाइक किया है।
वीडियो देख पुलिस वाले पर भड़के लोग
वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस वाले की इस हरकत की खूब आलोचना की है। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "सिर्फ पुलिस की वर्दी आपको सभ्य नहीं बना सकती, यह परवरिश की बात है।" दूसरे ने लिखा, "सरकारी नौकरी का गलत फायदा उठाते हुए पुलिस वाले अंकल।" तीसरे ने लिखा, "पुलिस की वर्दी पहनने वाले ही जब इस तरह की हरकत करेंगे तो फिर कहां से कोई महिला सुरक्षित रहेगी, ऐसे पुलिस वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
