Viral Video: ट्रेन का सुहाना सफर कभी भी अप्रत्याशित मोड़ ले सकता है। लेकिन कई बार सुरक्षा अलर्ट के पीछे कोई बड़ी तबाही नहीं, बल्कि एक बेहद अजीबोगरीब वजह छिपी होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन के एसी कोच में अचानक फायर अलार्म बजने लगता है। अलार्म और ऑटोमेटेड अनाउंसमेंट की आवाज सुनते ही सो रहे यात्रियों के होश उड़ गए और कोच में अफरातफरी का माहौल बन गया। लेकिन, जब लोगों को सच्चाई पता चली तो सब हैरान रह गए।
सच्चाई जान हैरान रह गए लोग
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि आखिर क्या माजरा था? इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर Tavish Bhura के मुताबिक, ट्रेन में कोई आग नहीं लगी थी। दरअसल, ट्रेन की इलेक्ट्रिक सप्लाई लाइन में एक छोटा सा चूहा फंसकर मर गया था। उसकी वजह से हल्की चिंगारी निकलीऔर धुएं को डिटेक्ट करते ही ट्रेन के सारे फायर सेंसर एक्टिवेट हो गए। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ और ट्रेन में सभी यात्री सुरक्षित रहे। वहीं, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर मजे लेते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि खोदा पहाड़ और निकली चुहिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि चलो कम से कम यह तसल्ली हुई कि ट्रेन का फायर अलार्म सिस्टम एकदम सही काम कर रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताए।
