Viral Video: भारत में जब भी कोई मुसीबत या आपदा आती है, तो यहां के लोग अपनी 'जुगाड़ तकनीक' (Jugaad Video) से उसका कोई न कोई अनोखा हल खोज ही लेते हैं। कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ जुगाड़ दिल जीतने वाले होते हैं। वहीं, कुछ जुगाड़ ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
इसे कहते हैं आपदा में अवसर (तस्वीर साभार- @8709444893_______)
ये भी पढ़ें - ऑटो है या जनसेवा केन्द्र...20 सालों से सवारी को मुफ्त पानी, बिस्किट और फर्स्ट-एड, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इलाका बाढ़ के पानी से पूरी तरह से डूब चुका है। सड़कों पर घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है। ऐसे में आम लोगों का पैदल चलना या किसी वाहन से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। लेकिन, वहां मौजूद युवकों ने इसका एक बेहद अनोखा तरीका निकाला। उन्होंने सड़क किनारे रखे 'सारण पुलिस' के एक भारी-भरकम बैरिकेड को पानी में उल्टा तैरने के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने बैरिकेड के ऊपर अपना सारा सामान और भारी बोरे रख दिए। इतना ही नहीं, एक युवक खुद उस बैरिकेड के ऊपर बैठकर मजे से सवारी करता हुआ नजर आ रहा है, जबकि दूसरा युवक पानी में धक्का देकर उसे आगे बढ़ा रहा है। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। देखें वीडियो...
आपदा में अवसर
वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 8709444893_______नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं पुलिस सुरक्षा का सही और सही समय पर इस्तेमाल। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बिहार में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है, पुलिस का बैरिकेड भी कई कामों के लिए बन गया। जबकि, कुछ लोगों ने इसे आपदा में भी सकारात्मकता और हंसी तलाशने का बेहतरीन उदाहरण बताया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
