टॉयलेट जाने पर मचा हंगामा, यात्री ने फ्लाइट में कर दिया ऐसा कांड, फिर जो हुआ उसे भुलाना नामुमकिन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 21, 2023, 07:18 PM IST

फ्लाइट में एक पैसेंजर के टॉयलेट करने का मामला सामने आया है, जिसमें शख्स ने एयर होस्टेस से झगड़ा करने के बाद फ्लाइट की सीट पर ही बाथरूम कर दिया। अब इसके बाद जो हुआ, वो यात्री को हमेशा का दर्द दे गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • एयर होस्टेस से टॉयलेट को लेकर हुआ विवाद
  • यात्री ने फ्लाइट की सीट पर ही कर दी पेशाब
  • फिर भरना पड़ा जुर्माना

Passenger Urinated On Flight Seat: फ्लाइट में यात्रा करना सभी चाहते हैं, जो दुनिया का सबसे अच्छा यातायात साधन भी माना जाता है। ऐसे में अगर आप फ्लाइट में यात्रा कर रहे हो और वहां आपको कुछ ऐसा देखने को मिले, जो बिल्कुल एयरलाइंस रूल के खिलाफ हो तो आप क्या करेंगे..। दरअसल, ब्रिटेन से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने एयरलाइंस के अंदर ऐसा कुछ किया, जिससे उसे भारी कीमत चुकानी पड़ गई। इस शख्स का नाम लॉयड जॉनसन बताया जा रहा है, जो चैपल-एन-ले-फ्रिथ का रहने वाला है।

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि एक पैसेंजर अपनी बीवी के साथ एयरलाइंस से सफर कर रहा था और उसने हद से ज्यादा शराब पी ली थी। फिर जब फ्लाइट लैंड हुई तो उसने फ्लाइट में पेशाब करने के लिए वॉशरूम की ओर जाने लगा। ऐसे में एयर होस्टेस ने उसे खूब समझाया, लेकिन वह नहीं माना और फिर शख्स ने एयर होस्टेस के साथ-साथ दूसरे कर्मचारियों के साथ बदसलूकी भी की। इतना तक तो ठीक था.. लेकिन इसके बाद शख्स ने जो किया, वो बेहद ही खराब था।

End of Feed