Parents Clicked Photograph With Crocodile: बच्चों की सेफ्टी के लिए माता-पिता न जाने क्या-क्या करते हैं? उनकी भलाई और सुरक्षा के लिए एक पिता हर कुछ करने के लिए तैयार रहता है और उन्हें हर परेशानियों से बचाता है। लेकिन दुनिया में एक पिता ऐसा भी है, जो महज एक फोटो के लिए अपने बच्चों की जान जोखिम में डालने को भी तैयार हो गया। दरअसल, ट्विटर पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक माता-पिता अपने बच्चों को मगरमच्छ के पास खड़े कर फोटो कर रहे हैं।
मगरमच्छ के साथ शख्स ने क्लिक की बच्चों की फोटो (फोटो साभार - ट्विटर)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक कपल अपने बच्चों के साथ कहीं घूमने जा रहा था। ऐसे में उसे रास्ते के किनारे एक मगरमच्छ नजर आया, जिसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए माता-पिता अपने बच्चों को मगरमच्छ के पास खड़ा कर दिया। फोटो क्लिक करने में पिता इतना मशगूल हो गया कि भूल गया वह अपने बच्चों को एक मगरमच्छ के पास खड़ा कर रहा है और वह उनपर हमला भी कर सकते हैं। ऐसे में जब ये वीडियो वायरल हुआ तो लोग माता-पिता पर भड़क गए और भविष्य में ऐसा ना करने के लिए कहा।
मगरमच्छ के साथ शख्स ने क्लिक की बच्चों की फोटो
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लोग वीडियो बनाने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है मगरमच्छ का मूड ठीक था, नहीं तो बच्चों का शिकार कर ही लेता। इस वीडियो पर अब तक 3.19 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को अब तक एक हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '@ramprasad_c' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए कि आपको ये वीडियो कैसी लगी।
