Crocodile Attack An Old Man Funny Video: काफी बार कुछ ऐसा हम लोगों से हो जाता है, जिसका अंदाजा हम खुद नहीं लगा पाते। इतना ही नहीं, बाद में इन सभी के बारे में सोचकर आश्चर्य भी होता है कि आखिर हम ऐसा कैसे कर सकते हैं। ये सब करने की कल्पना भी नहीं हो पाती और हकीकत में कुछ और ही हो जाता है। इसीलिए कहा जाता है कि अगर इंसान अपने हौंसले और जज्बे को बुलंद रखे तो क्या नहीं कर सकता है।
शख्स का मगरमच्छ को पीटते हुए वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बुजुर्ग शख्स अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गया था, लेकिन वहां अचानक से एक मगरमच्छ आ जाता है और शख्स पर हमला करने लगता है। ऐसे में बुजुर्ग शख्स फ्राई पैन से मगरमच्छ के सिर पर जोर से मारता है। इसके बार फिर मगरमच्छ हमला करने के लिए आगे बढ़ता है लेकिन फिर से शख्स उसे पीट देता है। ऐसे में डरकर मगरमच्छ वहां से भाग उठता है।
शख्स का मगरमच्छ को पीटते हुए वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे जज्बे को सैल्यूट है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि हमारे सामने मगरमच्छ आ जाए तो वही हार्ट अटैक आ जाए। इस वीडियो पर अब तक 6.5 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'earth.reel' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए कि आपको ये वीडियो कैसी लगी।
