वायरल न्यूज़

VIDEO: नौकरी वालों पर स्ट्रीट वेंडर का तंज- 'कम पढ़ा लिखा हूं तो ज्यादा कमा रहा, वरना 30-40 हजार ही कमाता'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 12, 2024, 11:49 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो एक स्ट्रीट फूड बेचने वाले से जुड़ा है। वह मजे-मजे में कार्पोरेट में काम करने वालों का मजाक उड़ा रहा है।

Image

स्ट्रीट फूड वेंडर (इंस्टाग्राम)

Viral Video: कार्पोरेट में काम करने वाले ज्यादातर एम्पलायज की जिंदगी एक ही ढर्रे पर चलती रहती है। सुबह से शाम तक की नौकरी और उसी तरह का डेली रूटीन। यहां तक कि उन्हें सैलरी भी लिमिटेड मिलती है। इसी क्रम में एक वीडियो ने नौकरी करने वालों के माथे पर सिकन ला दिया है। इस वीडियो को देखकर नौकरी करने वालों को जलन हो सकती है। वीडियो एक स्ट्रीट फूड बेचने वाले से जुड़ा है। वह मजे-मजे में कार्पोरेट में काम करने वालों का मजाक उड़ा रहा है।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो की शुरुआत एक स्ट्रीट फूड वेंडर से होती है। आप देख सकते हैं कि उसके हाथ में बटर की एक स्लाइस है। वह किसी कस्टमर को बटर की स्लाइस दिखाते हुए उस पर लिखे ब्रांड का नाम पढ़ने को कहता है। इसी क्रम में वह कार्पोरेट एम्पलाइज के मजे भी ले लेता है। सबसे पहले वह कहता है कि 'देखो सर यह अमूल्य बटर ही है न, मैं तो पढ़ा लिखा कम हूं।' देखें वीडियो-

इसके बाद वह मजे-मजे में कहता है कि 'सर मैं पढ़ा-लिखा कम हूं, तभी ज्यादा कमा रहा हूंं।' आगे वह कहता है कि 'अगर वह ज्यादा पढ़ा-लिखा होता तो 30-40 हजार ही कमा रहा होता।' इस दौरान उसके चेहरे पर एक कुटिल मुस्कान भी तैर रही थी। मानों वह सारे कार्पोरेट एम्पलाइज का मजाक उड़ा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि दुकानदार ने कुछ गलत नहीं बोला। वहीं कुछ लोग दुकानदार को निशाने पर भी ले रहे हैं। वीडियो को superhumour नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article