वायरल न्यूज़

Viral Video: सितार वर्जन तो सुन लिया अब सुनिए जमाल कुडू का वीणा वर्जन, धुन सुनकर दिल हार बैठेंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 12, 2024, 10:56 AM IST

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एनिमल फिल्म के अबरार एंट्री सॉन्ग जमाल कुडू का सितार वर्जन वायरल हुआ था। अब इसके बाद इस गाने का वीणा वर्जन वायरल हो रहा है, जो काफी आनंददायक है।

Image

जमाल कुडू गाने का वीणा वर्जन वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • जमाल कुडू का वीणा वर्जन वायरल
  • महिला ने वीणा पर धुन बजाकर जीता सबका दिल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Jamal Kudu Veena Version Viral Video: हाल ही में रिलीज हुई एनिमल फिल्म काफी चर्चा में रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए रणबीर कपूर से ज्यादा बॉबी देओल ने सुर्खियां बटोरी। ऐसे में उनकी एंट्री ने धमाल ही मचा दिया है। दरअसल, उनकी फिल्म के गाने अबरार एंट्री सॉन्ग का सितार वर्जन इंस्टाग्राम पर देखने व सुनने को मिला था। लेकिन इसके बाद अब इंस्टाग्राम पर दूसरा वर्जन आ गया है। जी हां, इसका एक वीडियो भी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे सुनकर आप मंत्रमुग्ध हो उठेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला वीणा बजाती हुई नजर आ रही है। वीणा बजाती हुई महिला अबरार एंट्री सॉन्ग जमाल कुडू की धुन निकाल रही है, जिसकी धुन आपका मनमोह लेगी। लोगों का कहना है कि सितार वर्जन के बाद वायरल हुआ वीणा वर्जन भी कमाल का है और इसे इस गाने का बेस्ट वर्जन कहा जाता है। यूजर्स द्वारा इस वीडियो पर काफी लाइक और शेयर भी किए जा रहे हैं। वीडियो शेयर करने वाली इस महिला का नाम श्रीवाणी है, जो एक कुशल वीणा कलाकार हैं।

जमाल कुडू गाने का वीणा वर्जन वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि सितार वर्जन के बाद अब वीणा वर्जन ने तो तहलका मचा दिया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस गाने पर वीणा की धुन बेहद ही कमाल लग रही है। इस वीडियो पर अब तक 3.19 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'veenasrivani_official' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए कि आपको ये वीडियो कैसी लगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article