चीते का तेंदुए ने किया शिकार, जान बचाकर भागना चाहता था मगर शरीर ने दे दिया धोखा, देखें Video

जंगल में हर पल जीवन और मौत की जंग चलती रह होती है। इस बात को सही साबित करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक तेंदुआ चीते को अपना शिकार बनाता नजर आ रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों वाइल्डलाइफ से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान भी हैं और भावुक भी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लकवाग्रस्त (पैरालाइज्ड) चीता अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन आखिर में वह एक तेंदुए का शिकार बन जाता है।

leopard attacks cheetah viral Video

चीते ने तेंदुए का किया शिकार (X/@WildlifeReels)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

तेंदुए के सामने बेबस पड़ा चीता

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @WildlifeReels नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चीते को लकवा मार दिया है और वह जमीन पर गिरकर कांपते हुए नजर आ रहा है। लकवा मारने की वजह से वह उठ तक नहीं पा रहा। इतने में तभी उसकी नजर अपनी ओर आते एक तेंदुए पर पड़ती है। खतरा देख चीता अपनी जान बचाने की बहुत कोशिश करता है। वह खुद को घसीटते हुए आगे बढ़ता है और वहां से भाग जाना चाहता है लेकिन बेचारे उस चीते का शरीर उसका साथ नहीं देता। दूसरी तरफ तेंदुआ तुरंत आगे बढ़ते हुए उस चीते की गर्दन को झपट लेता है और उसे अपने जबड़े में दबोच लेता है। घायल और कमजोर होने की वजह से चीता खुद को बचा नहीं पाता और आखिरकार तेंदुआ उसे अपना शिकार बना ही लेता है।

End of Feed