'बाबू बोलने पर पानीपूरी फ्री', गोलगप्पे वाले का ऑफर देख चौंधिया गई पब्लिक, लोग बोले- किसी ने I Love You बोल दिया तो पूरा स्टॉल ही दे देगा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक गोलगप्पा विक्रेता ने अपने स्टॉल पर बड़ा ही क्रांतिकारी ऑफर शुरू किया है। दरअसल, इस ऑफर के तहत वह गोलगप्पा वाला अपने ग्राहकों को 'बाबू' बोलने पर फ्री में पानीपूरी खिला रहा है।

चाहे कोई कितनी भी हेल्दी डाइट की बातें कर ले, लेकिन सड़क किनारे लगे ठेले पर मिलने वाली चटपटी पानी-पूरी का मजा तो अलग ही है। ये मजा हर कोई लेना चाहता है। लेकिन क्या हो जब आपको यह मजा बिना पैसे के अगर फ्री में मिल जाए? ये तो सोचकर ही मुंह में पानी आ गया। परंतु कुछ ऐसा ही मौका एक पानीपूरी वाला अपने ग्राहकों को दे रहा है।

offer of the golgappa vendor

पानीपूरी विक्रेता अपने ग्राहकों को दे रहा शानदार ऑफर (Instagram/@rohit_tm_00)

गोलगप्पे वाले ने निकाला गजब का स्कीम

दरअसल, बाजार में ठेला लगाने वाले एक गोलगप्पे वाले ने एक ऐसा ही अनोखा ऑफर लॉन्च किया है। जी हां, लेकिन उसका यह ऑफर सिर्फ एक शर्त पर मिल रहा है, जिसमें शर्त ये है कि इस ऑफर का लाभ उठाने वाले ग्राहकों को उस गोलगप्पे वाले के लिए एक शब्द बोलना है और वह शब्द है 'बाबू'। जी, गोलगप्पे वाले का यहीं ऑफर है। अगर कोई उसे 'बाबू' बोलता है तो वह उसे फ्री में पानीपूरी खिलाएगा।

End of Feed