Viral Video: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में ढोल पर बजा 'टिप-टिप बरसा पानी', शख्स के अंदाज में जीता सबका दिल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 5, 2024, 12:35 PM IST

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी शख्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ढोल की थाप पर 'टिप-टिप बरसा पानी' गाना गा रहा है। इस दौरान शख्स का आनंदित कर देने ये परफॉर्मेंस काफी वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी शख्स ने गाया 'टिप-टिप बरसा पानी' गाना
  • ढोल की धुन में गाने को बनाया और भी मजेदार
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Tip Tip Barsa Pani Song On Dhol: इंटरनेट की दुनिया कब क्या वायरल हो जाए और कितना फेमस हो जाए, इस बात की जानकारी किसी को नहीं होती। कुछ ऐसा ही हुआ पाकिस्तान के एक शख्स के साथ, जो पार्टी में रंग भर रहा था। दरअसल, पार्टी में शामिल हुए लोगों का मन बहलाने और उन्हें आनंद से भर देने के लिए उनका सामने ढोल पर बॉलीवुड गाना गा रहा था, जिसे सुनकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएगा।

Tip Tip Barsa Pani Song On Dhol

पाकिस्तानी शख्स ने ढोल की थाप पर गाया 'टिप-टिप बरसा पानी' गाना (फोटो साभार - ट्विटर)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पाकिस्तानी शख्स 'टिप-टिप बरसा पानी' गाना गाते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान वह पंजाबी ढोल पर बजा रहा है, जिसकी धुन पर उसने यूजर्स का मन मोह लिया। ऐसा पहली बार हुआ देखा गया कि किसी शख्स ढोल की धुन पर 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने को गाया हो। ऐसे में पार्टी में शामिल हुए सभी लोग भी उसके इस धुन पर फिदा हो गए और जमकर सभी ने मस्ती भी की।

End of Feed