Viral Video: घने कोहरे में भी पायलट ने चलाई फुल स्पीड में ट्रेन, यूजर्स बोले - सब राम भरोसे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 5, 2024, 11:32 AM IST

इंस्टाग्राम पर चलती ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि घने कोहरे में फुल स्पीड में ट्रेन चल रही है, जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोहरे में फुल स्पीड में चली ट्रेन
  • ट्रेन की स्पीड देख दंग रह गए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

How Does A Train Run In Fog: ट्रेन भारत के सबसे सुगम साधनों में से एक माना जाता है। शायद इसीलिए देश का अधिकांश आबादी ट्रेन से यात्रा करना पसंद करती है। ऐसे में आप देखते होंगे कि ठंड के मौसम में घने कोहरे में भी ट्रेन काफी फास्ट चलती है। ये देखने के बाद आप सभी के मन में ख्याल आता होगा कि आखिर कैसे घने कोहरे में ट्रेन इतनी तेज चलती है? दरअसल, इसका एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको इसके बारे में पता चल पाएगा।

Indian Train In Fog

कोहरे में फुल स्पीड में चलती ट्रेन का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में घने कोहरे फुल स्पीड में ट्रेन दौड़ती नजर आ रही है, जिसकी स्पीड देख आप भी दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में पायलट घने कोहरे ट्रेन को पटरी पर काफी तेज भगाता नजर आ रहा है जबकि आगे पटरी तक नजर नहीं आ रही है। लेकिन पायलट बिना किसी डर का फुल स्पीड में ट्रेन चला रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि हम पायलट के भरोसे और पायलट राम के भरोसे है।

End of Feed