वायरल न्यूज़

Stunt Video: ट्रक के आगे लड़का कर रहा था स्टंट, अचानक हो गया खतरनाक एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जिंदगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 5, 2024, 04:10 PM IST

इंस्टाग्राम पर स्टंट का एक बेहद ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में एक लड़की ट्रक के आगे बाइक से स्टंट कर रहा है, जिसका ट्रक से धक्का लगने के बाद तगड़ा एक्सीडेंट हो जाता है।

Image

स्टंट के दौरान शख्स के साथ हुआ बड़ा हादसा (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रक के सामने कर रहा था स्टंट
  • स्टंटमैन को ट्रक ने मारा धक्का
  • शख्स का हुआ तगड़ा एक्सीडेंट

Shocking Accident While Stunt Viral Video: इंटरनेट पर स्टंट का एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में शख्स स्टंट करता है लेकिन तभी उसके साथ उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। लेकिन गनीमत रही कि उसके साथ कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस वीडियो (Viral Video) में काफी लोगों के अचंभित कर देने वाले कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में स्टंट का ऐसा खेल आपको दिखाई देगा, जो बेहद खतरनाक है। इस वीडियो में शख्स बाइक से स्टंट कर रहा होता है, जो अचानक से बाइक पर खड़ा हो जाता है और चल रही ट्रक के आगे वह स्टंट करने लगता है, जिसके बाद उसे ट्रक से धक्का लग जाता है। ऐसे में वह गिर जाता है और उसे चोट लग जाती है। हालांकि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं होता।

स्टंट के दौरान शख्स के साथ हुआ बड़ा हादसा

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भगवान की कृपा रही कि लड़के के साथ कुछ हुआ नहीं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस तरीके की गलती नहीं करनी चाहिए। इस वीडियो पर अब तक 2.6 मिलियन से अधिक लाइक आ चुके हैं और सैकड़ों बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'deadline__girl' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article