वायरल न्यूज़

Viral Video: घने कोहरे में भी पायलट ने चलाई फुल स्पीड में ट्रेन, यूजर्स बोले - सब राम भरोसे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 5, 2024, 11:32 AM IST

इंस्टाग्राम पर चलती ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि घने कोहरे में फुल स्पीड में ट्रेन चल रही है, जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

Image

कोहरे में फुल स्पीड में चलती ट्रेन का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कोहरे में फुल स्पीड में चली ट्रेन
  • ट्रेन की स्पीड देख दंग रह गए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

How Does A Train Run In Fog: ट्रेन भारत के सबसे सुगम साधनों में से एक माना जाता है। शायद इसीलिए देश का अधिकांश आबादी ट्रेन से यात्रा करना पसंद करती है। ऐसे में आप देखते होंगे कि ठंड के मौसम में घने कोहरे में भी ट्रेन काफी फास्ट चलती है। ये देखने के बाद आप सभी के मन में ख्याल आता होगा कि आखिर कैसे घने कोहरे में ट्रेन इतनी तेज चलती है? दरअसल, इसका एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको इसके बारे में पता चल पाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में घने कोहरे फुल स्पीड में ट्रेन दौड़ती नजर आ रही है, जिसकी स्पीड देख आप भी दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में पायलट घने कोहरे ट्रेन को पटरी पर काफी तेज भगाता नजर आ रहा है जबकि आगे पटरी तक नजर नहीं आ रही है। लेकिन पायलट बिना किसी डर का फुल स्पीड में ट्रेन चला रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि हम पायलट के भरोसे और पायलट राम के भरोसे है।

कोहरे में फुल स्पीड में चलती ट्रेन का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लोकोपायलट के मन में एक ही बात चल रही होगी - राम-राम भाईयों, सिस्टम फाड़ देंगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस जज्बे के लिए भारतीय रेलवे और उनके पायलट्स को सैल्यूट है। इस वीडियो पर अब तक 1.77 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'assistant_loco_pilot400' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article