Dance Video: किंग खान का जबरा फैन का निकला ये शख्स, भारी भरकम शरीर होने के बावजूद किया खतरनाक डांस

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 24, 2024, 08:42 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक पाकिस्तानी शख्स का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी शख्स की एनर्जी की जमकर तारीफ करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरूख का फैन निकला पाकिस्तानी शख्स
  • छैया-छैया गाने पर किया कमाल का डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Pakistani Dance Viral Video: पाकिस्तान से कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें शादियों और उसमें होने वाले डांस के वीडियो होते हैं। इनमें अधिकतर बॉलीवुड के गाने ही बजते हैं, जिस पर वे लोग डांस करते नजर आते हैं। हाल ही में एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी शख्स डांस करता दिख रहा है, उसके डांस को देखने के बाद हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पाकिस्तानी शख्स शाहरूख खान के फेमस गाने 'छैया-छैया' गाने पर डांस कर रहा है, जो गजब का है। इस शख्स का वजन भी काफी अधिक है लेकिन फिर भी उसके डांस स्टेप्स आपको खूब पसंद आएंगे और आप भी उसके फैन हो जाएंगे। आलम ये है कि लोग उसके वीडियो को बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं।

End of Feed