वायरल न्यूज़

Viral Video: 3 मिनट में शख्स ने खाए इतने ब्लूबेरीज, बना दिया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 24, 2024, 01:42 PM IST

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स ब्लूबेरी खाता नजर आ रहा है। शख्स तीन मिनट में इतनी अधिक ब्लूबेरीज खाई, जिससे उससे अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

Image

तीन मिनट में शख्स ने खाए 249 ब्लूबेरीज (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने खाया ब्लूबेरीज
  • ब्लूबेरीज खाकर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Guinness World Records: दुनियाभर में आपको कई तरह के लोग मिलेंगे, जिनके अलग-अलग शौक होते हैं। इनमें से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें खाना बहुत पसंद होता है, चाहे वो खाना हो या फिर कुछ पसंदीदा चीज। कुछ ऐसा ही इस शख्स के साथ भी हुआ, जिसे ब्लूबेरी खाने का शौक था। लेकिन उसे कहा पता था कि उसका मजाक वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Records) बना देगा। ऐसे में शख्स के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब हो गया, जिसने सबको चौंका दिया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दिख रहे शख्स का नाम कॉर्नेलियस सालवेसन है, जिसने तीन मिनट में 249 ब्लूबेरीज खाकर वर्लड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऐसे शख्स को भी नहीं पता था कि ब्लूबेरीज के प्रति उसकी दीवानगी उसका नाम फेमस करा देगी और उसके नाम रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा। हालांकि, लोगों को भी उसका ये कारनामा काफी पसंद आ रहा है।

तीन मिनट में शख्स ने खाए 249 ब्लूबेरीज

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स के काफी अतरंगी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि कुछ खाओ और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाओ। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये तो ऐसे खा रहा है, जैसे ब्लूबेरीज नहीं जेम्स खा रहा हो। इस वीडियो पर अब तक 1.4 लाख से अधिक लाइक आ चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'guinnessworldrecords' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article