Viral Video: हवा में लटककर अपना बर्थडे मना रही थी पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर, हुआ कुछ ऐसा कि हलक में अटकी जान

Viral Video: आप देख सकते हैं कि पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए क्रेन के सहारे हवा में लटक जाती है। इसी दौरान एक जगह ऐसा होता है कि उन्हें कुछ समस्या होने लगती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर का वीडियो वायरल
  • 20 जन्मदिन पर शूट करवाया ऐसा वीडियो
  • क्रेन से लटकने के दौरान हो गई समस्या

Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आजकल के युवा किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इस चक्कर में कई बार वह भारी मुसीबत में फंस जाते हैं। कई खबरें ऐसी आती हैं, जिसमें वीडियो बनाने के चक्कर में लोगों की मौत भी हो जाती है। इसके बाद भी लोग ऐसा कारनामा करने से बाज नहीं आते हैं। इसी क्रम में एक पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर अपना 20वां बर्थडे मनाते समय बहुत ही खतरनाक काम करती है।

pakistani

पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर का वीडियो (इंस्टाग्राम)

End of Feed