वायरल न्यूज़

CHALLENGE: बच्चों ने तुरंत खोज लिया मगर दिग्गज फेल हो रहे, क्या आपको 51 नजर आया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 25, 2024, 07:10 AM IST

CHALLENGE: ऑप्टिकल इल्यूजन के चैलेंज वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है। तस्वीर में हर जगह गणित का 61 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर इसी 61 की भीड़ में एक जगह पर 51 नंबर भी छिपा है। क्या आपमें उस नंबर को खोजने का दम है।

Image

दिमाग को परखने वाली तस्वीर। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • 61 की भीड़ में छिपा है 51 नंबर
  • क्या आपमें है उसे खोजने का दम
  • ढूंढा तो सुपर जीनियस कहलाएंगे

Optical Illusion Challenge: सोशल मीडिया में ऐसी ढेरों तस्वीरें मौजूद हैं जिनमें खास रहस्य छिपे होते हैं। नेटिजन्स को उन्हीं रहस्यों को हल करने का चैलेंज दिया जाता है। मगर इनमें महज कुछ ही लोगों को कामयाबी मिलती है। बड़ी तादाद में नेटिजन्स काफी कोशिश के बाद भी चैलेंज को पूरा नहीं कर पाते हैं। हालांकि अच्छी बात है कि ऐसी कोशिश से दिमाग के साथ आंखों की अच्छी कसरत भी हो जाती है। अभी एक ऐसी ही खास तस्वीर वायरल है। तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी है जिसे हल करने का चैलेंज मिला है। वायरल तस्वीर में हर तरफ गणित का 61 नंबर लिखा हुआ नजर आता है।

61 की भीड़ में छिपा है 51

तस्वीर में ऊपर से नीचे तक सिर्फ यही नंबर लिखा दिखाई देता है। इसमें सिर्फ एक जगह पर 51 नंबर भी छिपकर बैठा है। मजेदार है कि उस छोटे से नंबर को बच्चों ने तुरंत खोज लिया। मगर उसे खोजने की कोशिश में दिगग्जों को कामयाबी नहीं मिल पाई। ऐसे में क्या आपमें दम है जो उस छिपे हुए नंबर को खोज निकालें। हालांकि इससे पहले चैलेंज को पूरा करना शुरू करें पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ 10 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने उस नंबर को खोज निकाला तो सुपर जीनियस मान लेंगे। हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक भी 51 नंबर नहीं खोज पाए हैं तो कोई बात नहीं है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलेगा।

यहां देखिए जवाब

Brain Test Answer

जवाब लाल घेरे में देखिए।

देख लिया ना 61 की भीड़ में 51 नंबर ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हालांकि ऐसी कोशिश से अच्छी कसरत जरूर हो गई।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article