Ajab Gajab News: धरती पर पैदा हुए कुछ लोग इतने क्रिएटिव होते हैं, जिसकी क्रिएटिविटी देखकर आपको जलन हो जाए। कुछ लोग बेहद ही मामूली चीजों से ऐसी चीज बना देते हैं। जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको लगेगा कि शायद आपने इतना क्रिएटिव इंसान अपनी लाइफ में नहीं देखा है। वीडियो देखकर आप हैरान ही हो जाएंगे।
वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स किसी सूनसान जगह पर पहुंचता है और अपनी क्रिएटिविटी का नमूना पेश करने लगता है। वह बीहड़ में एक ऐसा घर बनाता है, जो शुरुआत में बेहद साधारण नजर आता है। हालांकि, बाद में वह उस घर को ऐसा लुक देता है, जिसे देखकर आप बिना उसके अंदर जाए रह नहीं पाएंगे। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं जो उस घर के लुक को बाहर से देखकर ही डर जाते हैं। देखें वीडियो-
वीडियो को @Babygravy9 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गाया है। आप देख सकते हैं कि एक शख्स किसी बीहड़ में मिट्टी का घर बनाता है। सबसे पहले वह लकड़ी का बेस तैयार करता है। इसके बाद लकड़ी के टुकड़ों को जोड़कर घर को डोम जैसा आकार देता है। इसके बाद धीरे-धीरे वह घर के बाहरी हिस्से को भालू के चेहरे का रूप देता है। दूर से इस घर को देखकर आपको लगेगा कि जैसे जमीन के अंदर कोई भालू गड़ा हुआ है।
