वायरल न्यूज़

Viral Video: खूबसूरत साली को पास पाकर दूल्हे ने किया ऐसा काम, दुल्हन ने सरेआम जड़ दिया थप्पड़

Jija Sali Video:दुल्हन की बहन यानि दूल्हे की साली अपने नए नवेले जीजा जी के पास जाकर बैठ जाती है। इसके बाद वह अपने जीजा जी के साथ सेल्फी लेने लगती है। तभी दुल्हन सभी रिश्तेदारों और मेहमानों के सामने ही अपने दूल्हे को थप्पड़ जड़ देती है।

Image

जीजा-साली वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • जीजा-साली का वीडियो हुआ वायरल
  • दुल्हन ने दूल्हे को जड़ा सरेआम थप्पड़
  • वीडियो देखकर आपको नहीं होगा यकीन

Jija Sali Video: कहते हैं कि जीजा और साली का रिश्ता बेहद ही खास होता है। जीजा और साली की बॉन्डिंग देखकर कई बार दुल्हन भी गुस्सा हो जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नए नवेले दूल्हा और साली की बॉन्डिंग देख दुल्हन को ऐसा गुस्सा आता है कि वह सरेआम जयमाला के स्टेज पर ही दूल्हे को थप्पड़ जड़ देती है। सोशल मीडिया पर वायरह हुआ वीडियो इंटरनेट पर जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है।

वीडियो देखकर आप भी चौंक जाएंगे

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल पहुंच चुका है। दुल्हन भी जयमाला के स्टेज पर आ गई है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला डाल दिया है और अब फोटो खिंचवाने का कार्यक्रम चल रहा है। इसी बीच दुल्हन की बहन यानि दूल्हे की साली अपने नए नवेले जीजा जी के पास जाकर बैठ जाती है। इसके बाद वह अपने जीजा जी के साथ सेल्फी लेने लगती है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही जीजा-साली सेल्फी लेने लगती है, वैसे ही दुल्हन भड़क जाती है। इसके बाद दुल्हन सभी रिश्तेदारों और मेहमानों के सामने ही अपने दूल्हे को थप्पड़ जड़ देती है। दुल्हन से थप्पड़ पाकर दूल्हा चौंक जाता है। दूल्हे को समझ नहीं आता है कि दुल्हन ने ऐसा क्यों किया। वहीं दुल्हन की बहन यानि दूल्हे की साली को अपनी बहन के इस कारनामे का यकीन नहीं होता है। वीडियो को bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article