अजब: गाड़ी-बंगला देख पिता ने की डॉक्टर बेटी की शादी, ससुराल जाकर पता चला- भीख मांगता था दूल्हे का परिवार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 5, 2023, 05:09 PM IST

Ajab Gajab News: दुल्हन ने बताया कि उसके ससुराल में शानो-शौकत के सारे सामान उपलब्ध थे। यहां तक कि घर में नौकर-चाकर भी थे। दुल्हन ने बताया कि दूल्हे के परिवार वालोंं के पास लैंड क्रूजर और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां थीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान का हैरान करने वाला मामला
  • डॉक्टर दुल्हन की पिता ने करवाई शादी
  • दूल्हे के घरवाले करते थे हैरान करने वाला काम

Ajab Gajab News: हर बाप चाहता है कि उसकी बेटी की शादी अच्छे घर में हो, जहां वह राज करे। इसी क्रम में पाकिस्तान में एक पिता ने अपनी डॉक्टर बेटी की शादी ऐसे परिवार से की, जिनके पास गाड़ी-बंगला था। दूल्हे के घर वाले आलीशान जिंदगी जीते थे। उनके बंगले में स्विमिंग पूल, जिम से लेकर हर सुख-सुविधा मौजूद थी। शादी से पहले दुल्हन के पिता को बताया गया था कि दूल्हे का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस है। बाहर से ऐसा लगता भी था कि दूल्हे के परिवार का बिजनेस बहुत ज्यादा चलता है।

pakistan

पाकिस्तान का वीडियो (इंस्टाग्राम)

MBBS दुल्हन की फ्रॉड शादी

End of Feed