Optical Illusion Test: दिमाग को परखने वाली फिर एक चैलेंजिंग तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी है जिसे हल करना हर किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है। हालांकि अगर बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं तो जरूर इसे हल कर सकते हैं। बरहाल वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ अरमान लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही नाम लिखा हुआ नजर आता है। मगर अरमान की भीड़ में बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान भी कहीं पर हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन वाले इस चैलेंज को हल करना आसान नहीं होने वाला है। (Photo/TNN)
अरमान की भीड़ में कहां हैं सलमान
दिमाग घुमा देने वाली इस तस्वीर में सलमान ऐसी जगह हैं जिन्हें खोजना आसान काम नहीं होने वाला है। आज आपको अरमान की भीड़ में सलमान को खोजने का ही चैलेंज मिलने वाला है। अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो बताएं आखिर सलमान कहां पर हैं। मगर चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय ही मिलेगा। अगर पांच सेकंड में जवाब तलाश कर लिया तो आपको विजेता मान लिया जाएगा।
हालांकि किसी तरह अभी तक भी चैलेंज पूरा नहीं कर पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।
यहां देखें जवाब
यहां देखें जवाब
देख लिया ना आंखों के साथ दिमाग का टेस्ट लेने वाले इस चैलेंज को हल करना आसान और मुश्किल दोनों था।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
