Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन की बहुत सारी तस्वीरें (Optical Viral Picture) वायरल हो रही हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Challenge) में छिपी पहली को सॉल्व करने में बड़े-बड़े बुद्धिमानों की हालत खराब हो जाती हैं। कई लोग ऐसे होते हैं, जिनको ऑप्टिकल इल्यूजन के चैलेंज को हल करने में जमकर मजा आता है। हालांकि, ऐसे लोगों की भी इन चैलेंज को सॉल्व करने में हालत खराब हो जाती है।
तस्वीर साभार- ट्विटर
ये भी पढ़ें- लेना है तो ले लीजिए आधा घंटा, अगर फिर भी 4 की भीड़ में ढूंढ लिए 8 तो कहलाएंगे नजरों के बादशाह
8 अंक को ढूंढकर पूरा कीजिए चैलेंज
हम आपके लिए आज ऐसा ही एक चैलेंज लेकर आए हैं। आपको इस तस्वीर में 0 की भरमार देखने को मिल रही होगी। 0 अंक के बीच कहीं न कहीं अंक 8 भी छिपा हुआ है। आपको तस्वीर में से इसी 8 को ढूंढकर निकालना है। सबसे बड़ी बात यह है कि 8 सामने ही लिखा हुआ है, लेकिन खुद को नजरों का सुल्तान मानने वाले लोगों को भी यह दिखाई नहीं दे रहा है। खुद को बाज की नजर का समझने वाला इंसान भी तस्वीर में 8 ढूंढने में असफल साबित हुआ है।
दूसरी तरफ कई ऐसे यूजर्स भी हैं, जो चैलेंज को सॉल्व करने आए और आसानी से इसे सॉल्व भी कर दिखाया। बता दें कि यह चैलेंज बहुत ही ज्यादा आसान है। फिर भी तस्वीर में 8 ढूंढने में लोगों के पसीने छूट गए हैं। एक तरह से ऑप्टिकल इल्यूजन की यह तस्वीर सबकी परीक्षा ले रही है। आपके लिए हमने आधे घंंटे का समय रखा है। आप तुरंत अपनी घड़ी में आधे घंटे का टाइमर सेट कीजिए। अगर आपने दिए गए समय में 8 ढूंढ निकाला तो आप नजरों के बादशाह समझे जाएंगे।
यहां मिलेगा पहेली का जवाब
लाल घेरे में मिल जाएगा जवाब
यदि आपको लगता है कि आप इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाएंगे तो किसी दोस्त की मदद से आप चैलेंज को पूरा कर सकते हैं। अगर आपको इसके बाद भी कामयाबी नहीं मिलती है तो हम आपकी मदद किए देते हैं। हमने एक और तस्वीर डाली है। इस तस्वीर में आप लाल घेरे में 8 देख सकते हैं।
