वायरल न्यूज़

Video: रेलवे ट्रैक पर लेटकर जान देने पहुंचा था शख्स, जैसे ही बचाने के लिए पहुंची लेडी कॉन्स्टेबल आ गई ट्रेन और फिर..

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2023, 07:34 AM IST

Viral Video: महिला सिपाही का साहस से लबरेज एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक पर लेटकर अपनी जान देने पर उतारु था। हालांंकि, महिला कॉन्स्टेबल पूरी सूझ-बूझ से युवक की जान बचाती हैं। वीडियो देखकर आप भी महिला कॉन्स्टेबल को सलामी देंगे।

Image

लेडी कॉन्स्टेबल ने बचाई युवक की जान (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • लेडी काउंस्टेबल ने बचाई युवक की जान
  • RPF India ने शेयर किया वीडियो
  • वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को हंसाते हैं, गुदगुदाते हैं। हालांकि, कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिनका समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जिन्हें देखकर लोगों के मुंह से बस वाह निकलती है। ऐसे वीडियोज के कमेंट्स में तारीफों के पुल बांध दिये जाते हैं। ऐसा ही एक साहस से लबरेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लेडी कॉन्स्टेबल ऐसा बहादुरी भरा कारनामा करती नजर आ रही है, जिसे देखकर आप उसके फैन बन जायेंगे।

जान देने पर उतारू था युवक

वीडियो को रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के आधिकारि‍क ट्विटर हैंडल @RPF_INDIA से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे प्लेटफार्म पर एक युवक आकर इधर- उधर टहल रहा होता है। वह पहले मुआयना करता है कि कहीं आसपास कोई है तो नहीं। जब वह अपने आस-पास किसी को नहीं पाता तो रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट जाता है ताकि वह खुदकुशी कर सके। हालांकि, उसकी यह हरकत एक सुपरकॉप महिला देख लेती है। इसके बाद वह दौड़कर युवक के पास आती है और उसे उठाने का प्रयास करती है। हालांंकि, वह युवक उठता नहीं है। वह जान देने पर उतारू रहता है। देखें वीडियो-

दूसरी तरफ ट्रेन तेजी से उसी पटरी पर आ रही होती है। इसके बाद जब महिला कॉन्स्टेबल को कुछ नहीं सूझता तो महिला कॉन्स्टेबल युवक को जबरदस्ती खींचकर पटरी से हटाती है। इस दौरान कुछ और लोग आकर युवक को उठाने में महिला की मदद करते हैं। तभी अचानक पटरी पर फुल स्पीड से ट्रेन गुजरती है। वह तो भला हो महिला कॉन्स्टेबल का, जिसने युवक की जान बचा ली। वीडियो पश्चिम बंगाल के किसी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। जिस लेडी कॉन्स्टेबल ने युवक की जान बचाई, उनका नाम के. सुमथी है। रेलवे ने महिला सिपाही की जमकर सराहना की और अपने काम के प्रति जज्बे को सलाम किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article