वायरल न्यूज़

Viral Video: भैंस ने दौड़ा-दौड़ाकर शख्स को ऐसे पटका, टूट गई पसली, देखें शॉकिंग मंजर

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jun 15, 2023, 01:16 PM IST

Buffalo Attack Viral Video: सोशल मीडिया पर भैंस का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने एक शख्स की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी भौचक्के रह जाएंगे।

Image

भैंस का हाहाकारी अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • भैंस ने शख्स की हवा टाइट कर दी
  • उठा-उठाकर ऐसे पटका देखकर रह जाएंगे दंग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Buffalo Attack Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो कई बार आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग उछल जाते हैं। जबकि, कुछ नजारों को देखकर खुशी से झूम उठते हैं। इतना ही नहीं इन वीडियो (Viral Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते हैं और कुछ वीडियो (Trending Video) को तो लोग बार-बार देखते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Shocking Video) में एक भैंस ने शख्स की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाए।

अक्सर आपने गाय, भैंस, बैल, सांड को लोगों को परेशान करते हुए देखा होगा। कई बार तो ये जानवर (Animal Attack Video) इंसानों की ऐसी हालत कर देते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इतना ही नहीं इन नजारों पर लोग जमकर मजे भी लेते हैं। इस वायरल वीडियो में भी एक भैंस ने शख्स के साथ जो किया उसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं भैंस काफी गुस्सैल मूड में है और शख्स को दौड़-दौड़ाकर उस हमला कर रही है। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे भैंस शख्स से कोई पुराना बदला रही है। शख्स अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता है, लेकिन भैंस भी मानने के लिए तैयार नहीं है। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें।

भैंस ने शख्स की हवा कर दी टाइट

वीडियो देखकर आप भी जरूर सन्न रह गए होंगे। सोच रहे होंगे कि भैंस ने तो शख्स की हवा टाइट कर दी। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'rdx' नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 51 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पंसद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि भैंस ने तो खेल कर दिया। जबकि, कुछ का कहना है कि बेचारे शख्स की पसली की हड्डी टूट गई होगी। कुछ का कहना है कि लगता है भैंस कोई पुराना बदला ले रही है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article