EYE TEST: 27 की भीड़ में छिपकर बैठा है 28, मगर ढूंढने में फेल हो गए अच्छे-अच्छे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 1, 2024, 08:53 AM IST

Optical Illusion: नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना थोड़ा मुश्किल जरूर है, मगर तेज दिमाग वाले इसे जरूर हल कर लेंगे।

Optical Illusion: सोशल मीडिया की दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर अभी इससे इतर दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर वायरल हुई है। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को हल करने की अभी तक ढेरों लोग कोशिश कर चुके हैं। मगर तय समय में इसे हल करना बेहद मुश्किल साबित हुआ है। क्या आपमें दम है जो इस मुश्किल तस्वीर को हल करके दिखा सकें।

27 में छिपा है 28

दरअसल वायरल तस्वीर गणित के नंबर से जुड़ी है। इसमें हर जगह पर 27 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर 27 नंबर की इस भीड़ में एक जगह पर 28 नंबर भी कहीं छिपकर बैठा हुआ है। आपको आज उसी खास नंबर को ढूंढकर दिखाना है। हालांकि इससे पहले चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको इसके लिए सिर्फ 5 सेकंड का समय मिलेगा।

End of Feed