वायरल न्यूज़

पुलिस से भागकर बिजली के तार पर लटक गया चोर, फिर जो दिखा दिनभर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 31, 2024, 05:20 PM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि पुलिस चोर को पकड़ने के लिए पहुंची तो बंदा भागकर बिजली के तार पर लटक गया। फ्रेम में फिर कुछ नजर आया हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

पुलिस से डरकर बिजली के तार पर लटक गया चोर। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: सोशल मीडिया में एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो पुलिस और एक शख्स से जुड़ा है, जिसके चोर होने का दावा किया गया है। बताया गया कि चोर पकड़े जाने के डर से बिजली के तार पर लटक गया। पुलिस उसे उतारने की खूब कोशिश करती है मगर कामयाबी नहीं मिलती। मजेदार है कि चोर को पकड़ने की कोशिश करते हुए पुलिस से जुड़ा ये नजारा किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब पूरे घटनाक्रम का अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

चोर पकड़ने पहुंची पुलिस

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि पुलिस चोर को पकड़ने पहुंची तो वो घर की छत पर भाग गया। पुलिस यहां भी पहुंच गई तब चोर बिजली के तार पर लटक गया। अब चोर को पकड़ना मुश्किल होता देख फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया गया। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है बहुत मजेदार भी लगता है। इसमें देखेंगे कि पुलिस बिग्रेड की गाड़ी के ऊपर चढ़कर चोर को वापस बुलाने की कोशिश करती है। मगर बंदे पर कोई फर्क नहीं पड़ता। करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी पूरी ताकत से तार को हिलाते है ताकि चोर उतर आए या नीचे गिर पड़े।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मगर देखकर हंसी नहीं रुकेगी बंदा आखिर तक चमकादड़ की तरह तारों से लटका रहा। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है। मालूम हो कि वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर parm_raju_pr नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। स्पष्ट कर दें कि वीडियो के आधार पर कही गई किसी भी बात की टाइम्स नाउ नवभारत पुष्टि नहीं करता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article