वायरल न्यूज़

VIDEO: 75 की उम्र में सरदारजी ने किया ऐसा डांस, देखकर आप भी फैन हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 16, 2024, 02:24 PM IST

Dance Ka Video: सोशल मीडिया में एक बुजुर्ग सरदारजी के डांस से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ है। इसमें सरदारजी ने अपनी पत्नी के साथ इतना जबरदस्त डांस किया कि देखकर कोई भी फैन हो जाएगा।

Image

सरदारजी ने कर दिखाया गजब का डांस। (Photo/Instagram)

Dance Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि बहुत हंसी आती है तो कई बार चौंक जाते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। अभी एक सरदारजी से जुड़ा ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें सरदारजी ऐसा कुछ नजर आते हैं कि देखकर फैन हो जाएंगे। दरअसल करीब 75 की उम्र के सरदारजी ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा धमाकेदार डांस किया सोशल मीडिया फैन हो गया। उनसे डांस से जुड़ा वीडियो इतना पसंद किया गया है कि ये अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। बड़ी तादाद में नेटिजन्स ने इसे पसंद भी किया है।

सरदारजी के डांस ने मचाया धमाल

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया ये वीडियो किसी सेलिब्रेशन से जुड़ा मालूम होता है। इसमें डांस के लिए बकायदा स्टेज लगी है। बैकग्राउंड में म्यूजिक का भी भरपूर इंतजाम किया गया है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि म्यूजिक प्ले किया गया कि तभी बुजुर्ग सरदारजी स्टेज पर पहुंच गए। यहां उनके साथ पत्नी भी मौजूद हैं। म्यूजिक बजता है कि तभी सरदार के अंदर किसी रोमांटिक हीरो की आत्मा घुस गई। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया बार-बार देखने का मन करेगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इसमें देखेंगे कि सरदार जी इतना रोमांटिक डांस करते हैं कि आसपास खड़े गेस्ट भी खुद को चीयर करने से नहीं रोक पाते हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर WeddingBazaar नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article