वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़की ने मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर लोगों का दिमाग घूम गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 1, 2024, 12:51 PM IST

Metro Ka Video: देखकर होश उड़ जाएंगे कि यात्री आराम से मेट्रो कोच में बैठे हैं कि तभी लड़की की एंट्री हुई और उसने हैरान करने वाला कांड कर दिया। कुछ सेकंड तक किसी के कुछ समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ है।

Image

लड़की ने मेट्रो में किया हैरान करने वाला कांड। (Photo/Instagram)

Metro Ka Video: आज के दौर में मेट्रो का सफर का सफर सुरक्षित और आसान साधन माना जाता है। तय समय के भीतर यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने में मेट्रो का जवाब नहीं है। मगर अपनी इन खूबियों से ज्यादा मेट्रो अन्य कारणों से ज्यादा चर्चा में रहती है। आए दिन इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किए जाते हैं। इनमें यात्री सफर की जगह रील्स ज्यादा बनाते हुए नजर आते हैं। कई बार ऐसे नजारे भी कैमरे में कैद होते हैं कि हमारा दिमाग घूम जाता है। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है।

मेट्रो में लड़की ने किया कांड

अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है। वायरल वीडियो में देखेंगे कि यात्री आराम से मेट्रो कोच में यात्रा कर रहे हैं। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। ध्यान से देखेंगे कि इसमें एक यात्री आराम से सीट पर सोया हुआ है। फ्रेम में तभी ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। इसमें देखेंगे कि यात्री आराम से सोया हुआ है कि तभी एक लड़की गोली की रफ्तार से आई और उसी यात्री के ऊपर कूदकर बैठ गई।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

देखकर चौंक जाएंगे कि लड़की इतनी बुरी तरह कूदती है कि गहरी नींद में सो रहे शख्स की चीख निकल गई। शख्य या अन्य यात्री कुछ और समझ पाते इससे पहले लड़की कोच से बाहर निकल गई। इधर दर्द से कराहता हुआ शख्स अभी भी अपनी सीट पर बैठा है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा देखने का मन करेगा। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर giddyleftytv नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article